Wednesday, October 21st, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ विलियमसन का एक और शतक

क्राइस्टचर्च
कप्तान केन
विलियम्सन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए हाग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दूसरे दिन का अंत न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 286 रनों के साथ किया है। विलियम्सन 112 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ हेनरी निकोलस 89 रन बनाकर कप्तान के साथ डटे हैं। विलियम्सन ने अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक पूरा किया।


हाल ही में आईसीसी की जारी टेस्ट रैंकिंग में केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारत के रन मशीन विराट कोहली को पछाड़ते हुए टेस्ट की बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। यह हुआ था बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान। विलियमसन यहां रुके नहीं। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ दिया है और रोचक बात यह है कि यह उनका लगातार तीसरे टेस्ट में शतक है।

यूं जड़ी हैटट्रिक सेंचुरी
उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में 251 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 129 रनों की पारी खेली और फिर अब नए साल में जारी दूसरे मैच में 112 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह से उन्होंने नंबर वन की कुर्सी स्टीव स्मिथ छीन ली। देखा जाए तो उन्होंने विराट कोहली (879 पॉइंट्स) और स्टीव स्मिथ (877 पॉइंट्स) से काफी अंतर भी बना लिया है। उनके 890 पॉइंट्स हैं।

 

#केन विलियम्सन

Source : Agency

पाठको की राय